Panthera tigris tigris
विंध्य की परंपरा और संस्कारों का संवर्धन
About School
स्थापना एवं प्रारंभ- मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के बालक बालिकाओं की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु प्रदेश के 4 बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में श्रमोदय आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गयी हैं I शासकीय श्रमोदय विद्यालय जबलपुर शैक्षणिक सत्र 2018-19, दिनांक 03.10.2018 से आज दिनांक तक सफलतापूर्वक संचालित है I संचालन-सहमति ज्ञापन दिनांक 10/06/2022 को विद्यालय श्रम विभाग, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन को हस्तांतरित करने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है I जिसके अनुसार वर्तमान में विद्यालय स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र. शासन अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा संचालित है I स्थिति- विद्यालय जबलपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 18 कि.मी. दक्षिण में और इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) से 21 किमी दूर, नागपुर-मण्डला बायपास,ग्राम मंगेली में स्थित है I (अक्षांशीय स्थिति-23.088 , देशांतरीय स्थिति -79.7610641)
Academic Excellence
Student-Centric Approach
Community Engagement
Values-driven Institution
Visionary Leadership
Vibrant Learning Community